{"_id":"69454cc9cbc625ab0d05c461","slug":"teenager-molested-by-youths-report-filed-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किशोरी से युवकों ने की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज, एक आरोपी दबोचा, दूसरे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किशोरी से युवकों ने की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज, एक आरोपी दबोचा, दूसरे की तलाश
Fri, 19 Dec 2025 06:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 Dec 2025 06:33 PM IST
सार
किशोरी स्कूल से पढ़कर साइकिल से गांव वापस आ रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने धक्का मार कर उसे गिरा दिया और छेड़खानी की।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो युवकों ने दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी। सहपऊ कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज करते हुए किशोरी से छेड़खानी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि एक गांव निवासी ने कोतवाली में 18 दिसंबर रात को छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि उनकी नाबालिग पुत्री स्कूल से पढ़कर साइकिल से गांव वापस आ रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने धक्का मार कर उसे गिरा दिया और छेड़खानी की। पुलिस ने रात में ही एक आरोपी युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। कोतवाली पर कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
