फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenager left home for a walk without informing his family

Hathras News: परिजनों को बिना बताए घर से घूमने निकला किशोर

Thu, 23 May 2024 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 23 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Teenager left home for a walk without informing his family
चंदौली जिले का निवासी किशोर अपने घर से परिजनों को बिना बताए घूमने निकला था। 20 मई को वह सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर मिला था। कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के आधार पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बच्चे को अपने पास रखकर काउंसिलिंग के आधार पर परिजनों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन




20 मई को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को चाइल्ड हेल्पलाइन कंट्रोल रूम लखनऊ से 1098 नंबर के माध्यम से सूचना मिली कि 16 वर्षीय एक बालक सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर लावारिस अवस्था में बैठा है। सूचना मिलने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर मोहम्मद सईद को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम रेलवे स्टेशन सिकंदराराऊ गई और बालक को अपनी सुपुर्दगी में लिया। किशोर की काउंसिलिंग की गई। किशोर ने बताया कि वह अपने परिजनों को बिना बताए घूमने के लिए घर से निकल आया। वह चंदौली जिले के गांव नरहन कला थाना सैयद राजा का रहने वाला है। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने किशोर का पता तलाश कर परिजनों को सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed