फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenager jumps from stairs in probation office

प्रेमी संग जाने को जिद पर अड़ी: प्रोबेशन कार्यालय में किशोरी ने सीढ़ियों से लगाई छलांग, यह है मामला

Thu, 31 Jul 2025 10:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 10:35 PM IST
सार

एक युवक पर एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था। किशोरी को खोज लिया गया। किशोरी को तहसील परिसर में बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। तभी उसने सीढ़ियों से छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Teenager jumps from stairs in probation office
युवक के साथ जाने और शादी की जिद पर अड़ी किशोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिला प्रोबेशन कार्यालय परिसर में बने बाल कल्याण समिति कार्यालय में पेश होने जा रही एक किशोरी ने 30 जुलाई की शाम को सीढ़ियों से छलांग लगा दी। किशोरी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया। फिलहाल किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद परिजनों के साथ भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली सासनी क्षेत्र निवासी एक युवक पर एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था। पुलिस ने काफी भागदौड़ के बाद किशोरी को खोज लिया। 30 जुलाई की शाम को किशोरी को तहसील परिसर में बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। तभी उसने सीढ़ियों से छलांग लगा दी।
विज्ञापन


किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान उसका परिवार के सदस्यों से विवाद भी हुआ। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किशोरी को आनन-फानन बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 31 जुलाई को किशोरी को उपचार के बाद अलीगढ़ से लाकर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। बयान दर्ज होने के बाद उसे परिजनों के साथ भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed