{"_id":"6a594072942a5a1159062f56","slug":"teenage-girl-raped-at-pathology-lab-after-going-for-a-blood-test-hathras-news-c-56-1-hts1004-151416-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खून की जांच कराने गई किशोरी से पैथॉलोजी में दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खून की जांच कराने गई किशोरी से पैथॉलोजी में दुष्कर्म
Fri, 17 Jul 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस जंक्शन के गांव सलमेपुर में खून की जांच कराने पैथॉलोजी पहुंची किशोरी से झोलाछाप युवक ने दुष्कर्म किया। खून की जांच करने के बाद आरोपी ने बोतल चढ़ाने के दौरान किशोरी को बेहोश कर दिया और घटना को अंजाम दिया।
होश आने के बाद पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव की निवासी किशोरी बुखार से पीड़ित थी। 13 जुलाई की शाम वह अपने चाचा के साथ खून की जांच कराने के लिए वह सलेमपुर स्थित पैथॉलोजी लैब गई थी।
लैब संचालक प्रवीन (40) यहां खून की जांच करने के साथ क्लीनिक भी चलाता है और खुद को चिकित्सक बताता है। यहां खून की जांच करने के बाद प्रवीन ने कहा कि वह इलाज भी कर देगा। इस पर आरोपी ने किशोरी को पैथॉलोजी में ही भर्ती कर लिया और ड्रिप चढ़ा दी।
विज्ञापन
इधर, समय लगने के कारण चाचा काम की बोलकर बाजार चले गए। पिता का आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने किशोरी को कुछ सुंघा दिया। फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम आने का हल्ला मचाते हुए अन्य लोगों को वहां से भगा दिया और शटर अंदर से बंद कर लिया।
किशोरी के बेहोश होने के बाद दुष्कर्म किया। पिता के अनुसार उनकी बेटी को जब होश आया तो वह निर्वस्त्र थी। किशोरी के रोने व शोर मचाने पर उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
डरी-सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी के पिता दिल्ली थे। वे आनन-फानन गांव पहुंचे और बुधवार देर रात पुलिस को सूचना दी गई। पिता की तहरीर पर गांव सीधामई निवासी प्रवीन के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
छापेमारी के बाद भी चल रहा क्लीनिक
अवैध पैथॉलोजी, क्लीनिक व झोलाछापों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी सलेमपुर में प्रवीन चिकित्सक बन धड़ल्ले से अपना क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब चला रहा था, जबकि पिछले सप्ताह ही सभी ब्लॉकों में अभियान चलाकर अवैध क्लीनिक बंद कराए गए थे।
शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. रामानंद कुशवाहा, एएसपी