{"_id":"68a89b4cacf397b11d0e44e2","slug":"teen-dies-due-to-snake-bite-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आंगन में लेट रहे किशोर को सांप ने डसा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आंगन में लेट रहे किशोर को सांप ने डसा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Fri, 22 Aug 2025 10:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:01 PM IST
सार
कान्हा घर के आंगन में लेटा था। अचानक सांप ने उसे डस लिया। परिजन एकत्रित हो गए। उसे अचेत अवस्था में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांप प्रतीकात्मक
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव हीरागढ़ी में सांप के डसने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
21 अगस्त दोपहर हीरागढ़ी निवासी राजकुमार का 14 वर्षीय पुत्र कान्हा घर के आंगन में लेटा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। जिससे उसकी चीख निकल गई। चीख सुन परिजन एकत्रित हो गए। उसे अचेत अवस्था में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
निजी अस्पताल से कान्हा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उपचार के लिए उसे बागला जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते शव को घर ले गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन