फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Technician was doing ultrasound, sealing the room

टेक्नीशियन कर रहा था अल्ट्रासाउंड, कमरा सील

Sun, 30 Oct 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Technician was doing ultrasound, sealing the room
अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करते एसडीएम वेद सिंह चौहान। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

एसडीएम वेद सिंह चौहान ने शनिवार की दोपहर ईदगाह रोड स्थित रचित हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड कक्ष पर छापा मारा। इस दौरान टेक्नीशियन अल्ट्रासाउंड करता मिला। इसी आधार पर अल्ट्रासाउंड कक्ष को सील कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल संचालक ने डीएमआरडी डाक्टर को पेश करते हुए कहा कि डाक्टर मौजूद थे लेकिन उस वक्त खाना खाने गए थे।
एसडीएम ने बताया कि शिकायत मिली थी कि रचित हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड का रजिस्ट्रेशन किसी और के नाम है और अल्ट्रासाउंड कोई और कर रहा है। शिकायत पर जब छापा मारा गया तो टेक्नीशियन अल्ट्रासाउंड कर रहा था। जिस डाक्टर का जिक्र किया गया था वह मौके पर नहीं थे। इसलिए आगामी जांच होने तक कक्ष को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इधर अस्पताल स्वामी धर्मेंद्र ने डॉ. वीपी सिंह को पेश करते हुए कहा कि ये एमबीबीएस डीएमआरडी आगरा से एसएन मेडिकल कॉलेज से किए हुए हैं। ये ही यहां अल्ट्रासाउंड करते हैं। एसडीएम के छापे के समय डाक्टर खाना गये थे। यहां गलत अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा था। गलत तथ्यों सूचना के आधार पर छापा मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed