{"_id":"6491932caed3c143b40dd209","slug":"team-reached-and-stopped-child-marriage-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 14 साल की बालिका के विवाह की सूचना पर पहुंची समिति, रुकवाया बाल विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 14 साल की बालिका के विवाह की सूचना पर पहुंची समिति, रुकवाया बाल विवाह
Tue, 20 Jun 2023 05:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 20 Jun 2023 05:23 PM IST
सार
जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या को सूचना मिली कि कोतवाली सदर क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बालिका का बाल विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई हरकत में आ गई। टीम मामले की स्थलीय जांच के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन
बाल विवाह प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
विस्तार
हाथरस की बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई ने कोतवाली सदर क्षेत्र में होने जा रहे एक बाल विवाह को मौके पर पहुंच कर रुकवाया। जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या को सूचना मिली कि कोतवाली सदर क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बालिका का बाल विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई हरकत में आ गई।
विज्ञापन
बाल संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिष्ठा शर्मा ने नेतृत्व में एक टीम मामले की स्थलीय जांच के लिए पहुंच गई। मौके पर छानबीन करने पर बाल विवाह की सूचना सत्य पाई गई। बालिका के आयु सम्बन्धी अभिलेखों की जांच में बालिका की आयु 18 वर्ष से कम पाई गई।
विज्ञापन
बाल संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा ने बालिका एवं उसके परिजनों को बाल विवाह से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों के बारे में तथा बाल विवाह करना एवं कराना जघन्य अपराध है, के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बालिका एवं उसके परिजनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन