{"_id":"68b8a3d7a09ac195ca0e136a","slug":"teachers-took-the-initiative-to-change-the-picture-of-the-school-hathras-news-c-2-1-ali1027-777765-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शिक्षकों ने उठाया विद्यालय की तस्वीर बदलने का बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शिक्षकों ने उठाया विद्यालय की तस्वीर बदलने का बीड़ा
Thu, 04 Sep 2025 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
सासनी-विजयगढ़ मार्ग पर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित संविलियन विद्यालय जलालपुर की तस्वीर बदलने का बीड़ा दो अध्यापकों ने उठाया है। दोनों शिक्षकों ने स्वयं के धन से जनवरी 2022 तक विद्यालय का कायाकल्प कर दिया। विद्यालय के गेट, खेल के मैदान, पार्क, लगभग 280 मीटर लंबी और आठ फुट ऊंची चहारदीवारी का निर्माण कराया।
विद्यालय में वर्तमान सत्र में 234 छात्र नामांकित हैं। इस सत्र में अब तक 72 नए छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है। 30 सितंबर तक विद्यालय में नामांकन 250 तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
विद्यालय से उत्तीर्ण कक्षा आठ के सभी छात्र-छात्राओं का नामांकन कक्षा नौ में कराया जाता है। यदि कोई छात्र या छात्रा आर्थिक तंगी के कारण कक्षा नौ में प्रवेश नहीं ले पाता है तो ऐसे विद्यार्थियों का शुल्क विद्यालय के अध्यापक भूपेंद्र सेंगर और सौरभ सिंह मिलकर वहन करते हैं।
विज्ञापन
दोनों अध्यापकों ने बताया कि सत्र 2023- 24 में ऐसे पांच बच्चों का प्रवेश कराया गया। सत्र 2024 -25 में दो बच्चों का प्रवेश कराया गया। इनकी कक्षा 10 तक की सभी प्रकार की शिक्षण सामग्री और शुल्क का खर्च वहन किया जा रहा है।
दोनों शिक्षकों ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास की स्थापना की, जिसमें प्रोजेक्टर और इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई कनेक्शन लगवाया। सत्र 2023-24 में विद्यालय को शासन स्तर से स्मार्ट बोर्ड प्राप्त हुआ। वर्तमान में प्रोजेक्टर और स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से आईसीटी आधारित शिक्षण किया जा रहा है। विद्यालय 2024- 25 में एलबीडी प्रयोगशाला के लिए चयनित हुआ और शासन स्तर से प्रयोगशाला उपलब्ध कराई गई। विभिन्न प्रकार के उपकरण तथा यंत्र विद्यालय में उपलब्ध हैं।
अध्यापक भूपेंद्र कुमार सेंगर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर गुजरात में विज्ञान एवं गणित विषय की क्षमता संवर्धन कार्यशाला और बिहार के बोधगया में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
संविलियन विद्यालय जलालपुर में शिक्षकों ने अपने प्रयासों से अच्छी व्यवस्थाएं की हैं। शिक्षा के स्तर के साथ शैक्षिक माहौल में सुधार किया गया है। इसके लिए शिक्षक दिवस पर इनको सम्मानित किया जाएगा।
-स्वाति भारती, बीएसए