फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teachers have not been posted in the city area for years

Hathras News: सालों से नगर क्षेत्र में नहीं हुई शिक्षकों की तैनाती

Mon, 10 Jun 2024 05:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Teachers have not been posted in the city area for years
नगर क्षेत्र में के परिषदीय विद्यालयों में करीब 25 सालों से शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई है। शिक्षकों की कमी के कारण इन विद्यालयों में पढ़ाई का हाल बेहाल है। काफी विद्यालय तो मात्र एक शिक्षामित्र के सहारे चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.23 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय विद्यालयों पर करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इसके बावजूद इन विद्यालयों की हालत सुधरती नजर नहीं आ रही है। इन विद्यालयों में करीब 1700 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। नगर क्षेत्र के 19 विद्यालयों का हाल-बेहाल है। नगर क्षेत्र में महज नौ शिक्षकों की तैनाती है। मानक के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में 35 बच्चों पर एक शिक्षक व जूनियर हाईस्कूल में 30 विद्यार्थियों के अनुपात में एक शिक्षक की तैनाती जरूरी है, लेकिन नगर क्षेत्र के विद्यालयों को शिक्षामित्रों के हवाले छोड़ दिया है। कई विद्यालयों में तो एक शिक्षामित्र ही तैनात है।
विज्ञापन


--

वर्जन--

नगर क्षेत्र में शिक्षकों की तैनाती लंबे समय से नहीं हुई है। ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों का स्थानांतरण नगर क्षेत्र के विद्यालयों में नहीं किया जा सकता है। जो शिक्षक सेवानिवृत हो जाते हैं, उनकी जगह खाली हो जाती है। सरकार द्वारा नीति बनाए जाने के बाद ही इन विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- उपेंद्र गुप्ता, बीएसए, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed