{"_id":"67683a3714a51abb96073c86","slug":"teachers-cricket-league-in-hathras-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teachers Cricket League: टीसीएल-4 आज से होगा शुरू, पहला मैच मुरसान-हसायन के बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teachers Cricket League: टीसीएल-4 आज से होगा शुरू, पहला मैच मुरसान-हसायन के बीच
Mon, 23 Dec 2024 01:41 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:41 AM IST
सार
प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉक की टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक लीग मैच 16 ओवर का तथा सेमीफाइनल तथा फाइनल का मैच 20 ओवर का होगा।
विज्ञापन
डीआरबी मैदान में टीसीएल की शुरुआत करते शिक्षक
- फोटो : स्वयं
विस्तार
हाथरस शहर के डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर जिला परिषदीय शिक्षकों की क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रात: 9.00 बजे से होगा। पहला मैच मुरसान तथा हसायन तथा दूसरा मैच सादाबाद व सहपऊ ब्लॉक के बीच होगा।
विज्ञापन
मैच का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती के द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉक की टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक लीग मैच 16 ओवर का तथा सेमीफाइनल तथा फाइनल का मैच 20 ओवर का होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एमएलडीवी के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्ता होंगे। इस अवसर पर विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान आयोजकों में राघवेंद्र गुप्ता, गौरव पचौरी, प्रवीण उपाध्याय, जितेंद्र कौशल, अश्वनी शर्मा, विष्णु राजपूत, धर्मेंद्र गौतम, सचिन शर्मा, नरेश मीना, आशीष शर्मा, कुलदीप सिंह, नितिन चौधरी, हर्ष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन