फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   teacher should have save self evaluation

शिक्षक में स्वयं को परखने की क्षमता होनी चाहिए

Sat, 04 Jul 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
teacher should have save self evaluation
वेबिनार में शामिल प्राचार्या। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शैक्षिक उन्नयन को लेकर वेबिनार जारी है। इसके छठवें दिन विषय विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों को शैक्षिक उन्नयन को लेकर टिप्स दिए।
डायट प्राचार्य डॉ. ऋचा गुप्ता के निर्देशन में चल रही इस वेबिनार में संभल के डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा मार्गदर्शक शिक्षक होता है। शिक्षक में स्वयं को परखने की क्षमता होनी चाहिए। एक शिक्षक पर बच्चों एवं उनके अभिभावकों की सभी आशाएं केंद्रित होती है। शिक्षक के पढ़ाने के तरीके में नीरसता नहीं होनी चाहिए। जब भी शिक्षक कक्षा में जाएं तो बच्चों कें समक्ष स्वयं को आदर्श शिक्षक के रूप में प्रस्तुत करें। देश के निर्माण में सबसे अहम भूमिका शिक्षक की ही होती है। अन्य लोगों ने भी वेबिनार में अपने विचार रखे।
विज्ञापन

बीएसए मनोज कुमार मिश्र, डीआईओएस डॉ. दिलीप कुमार आमौेरिया, डायट प्रवक्ता सुधीर कुमार, नीलम दिनकर, देवराज सिंह, राजूकुमार, चरनजीत सिंह आदि ने सभी शिक्षकों का आभार जताया। वेबिनार की मॉनीटरिंग सुशील कुमार, हरवीर सिंह, सोमेश प्रभाकर, तरुण विजय सेंगर, मानवेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, लोकेंद्र सिंह ने की एवं होस्टिंग मोहित कुमार, सुधा राजनदवास, अंशू सिंह, पद्मिनी भल्ला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed