फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   teacher meet with Dm and discuss about school opening

स्कूल संचालकों ने अपनी समस्या से डीएम को कराया अवगत

Thu, 28 May 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
teacher meet  with Dm and discuss about school opening
अपनी समस्याओं को लेकर डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षक। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार से मुलाकात कर कोरोना महामारी के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। पदाधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन अवधि में ऑनलाइन क्लासों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। इस दौरान पिछले सत्र की फीस अभिभावकों से जमा कराए जाने को लेकर स्कूल खोलने की मांग रखी गई।

पदाधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन के चलते स्कूल-कॉलेज पूर्णत: बंद चल रहे हैं। बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। पिछला सत्र मार्च के महीने में समाप्त हो गया है। सभी कॉलेजों ने रिजल्ट जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत से अभिभावकों ने पिछले सत्र की फीस जमा नहीं की है। इस कारण स्कूलों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। पदाधिकारियों ने डीएम से स्कूल-कॉलेज खोलकर सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से फीस जमा करने की मांग की है। डीएम ने कहा कि लॉकडाउन 4 खत्म होने के बाद नई गाइडलाइन के अनुसार ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. उमाशंकर शर्मा, आशीष शर्मा, एपी सिंह, दिनेश सेकसरिया, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, भारतेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed