{"_id":"647f4a897072e1146a0a51f8","slug":"teacher-killed-by-hitting-with-pestle-and-knife-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शिक्षक की मूसल और चाकू से प्रहार कर हत्या, घर के हॉल में मिला रक्तरंजित शव, बेटी व प्रेमी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शिक्षक की मूसल और चाकू से प्रहार कर हत्या, घर के हॉल में मिला रक्तरंजित शव, बेटी व प्रेमी फरार
Tue, 06 Jun 2023 08:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Jun 2023 08:32 PM IST
सार
बाजार से लौटने के बाद बेटा ऋषि घर छत पर जा रहा था। बेटी व उसके प्रेमी ने उसे ऊपर जाने से रोक दिया। आरोप है कि दोनों ने ऋषि को भी मारने की कोशिश की। ऋषि उनकी पकड़ से छूटकर अपने दादा के पास गया। दादा को बुलाकर लाया, इसके बाद ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तो हॉल में दुर्गेशकांत का खून से लथपथ अवस्था में शव दिखा।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक दुर्गेशकांत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर से सटे गांव नगला अलगरजी में मंगलवार की दोपहर शिक्षक दुर्गेशकांत (47) की मूसल और चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घर में शिक्षक का रक्तरंजित शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से मृतक की नाबालिग बेटी फरार है और उसके व उसके प्रेमी पर हत्या किए जाने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से एक मूसल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक दुर्गेश कांत पुत्र हरप्रसाद निवासी नगला अलगरजी थाना हाथरस गेट संविलयन विद्यालय पुरा खुर्द में शिक्षक के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी हेमलता महो में बेसिक हेल्थ वर्कर के रूप में तैनात हैं और वह मंगलवार को घटना के वक्त ड्यूटी पर गई हुई थी। घर पर उनका छोटा बेटा ऋषि, नाबालिग बेटी और ससुर हरप्रसाद थे। हर प्रसाद और बेटा बाजार गए थे।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि बाजार से लौटने के बाद ऋषि घर छत पर जा रहा था। बेटी व उसके प्रेमी ने उसे ऊपर जाने से रोक दिया। आरोप है कि दोनों ने ऋषि को भी मारने की कोशिश की। ऋषि उनकी पकड़ से छूटकर अपने दादा के पास गया। दादा को बुलाकर लाया, इसके बाद ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तो हॉल में दुर्गेशकांत का खून से लथपथ अवस्था में शव दिखा। मृतक की गर्दन व सिर पर चोट के निशान थे। मौके पर एक मूसल पड़ा हुआ था।
ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मूसल से सिर पर वार किया और उसके बाद चाकू से प्रहार किए गए। मामले की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर एसपी देवेश कुमार पांडे, एएसपी अशोक कुमार सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगरजी में एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव उसके आवास पर मिला । मामले की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए। घटना स्थल से घटना स्थल पर कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जिनकी गहराई से छानबीन की जा रही है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। -एएसपी अशोक कुमार सिंह
चाकू से वार की हत्या
शव के गले व सिर पर चोट के निशान थे। मौके पर एक मूसल भी पड़ा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था। कि मूसल से शिक्षक के ऊपर वार किया गया होगा। थाना हाथरस गेट प्रभारी ने बताया कि शिक्षक की हत्या चाकू से वार की गई है। चाकू से कई बार प्रहार किया गया है।