{"_id":"5d4b093b8ebc3e6cff02e3d7","slug":"teacher-close-school-during-inspection-hathras-news-ali2104134157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक सपोर्ट को गए एबीआरसी को देख स्कूल बंद कर चली गई शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक सपोर्ट को गए एबीआरसी को देख स्कूल बंद कर चली गई शिक्षिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
नगर क्षेत्र के एक स्कूल में एबीआरसी को एक शिक्षिका से यह कहना भारी पड़ गया कि वह उनके निरीक्षण के दौरान स्कूल छोड़कर क्यों गई थी। इसके बाद एनपीआरसी ग्रुप में शिक्षिका व एबीआरसी के बीच काफी तड़का भड़की हुई। शिक्षिका पर एबीआरसी को ग्रुप में हड़काने का भी आरोप है। बीच में कमेंट करने वालों को भी शिक्षिका ने नहीं छोड़ा। ग्रुप में मौजूद अधिकारी चुप्पी साधे दिखे।
बुधवार की दोपहर को करीब 12:00 बजे एक एबीआरसी नगर क्षेत्र के स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर बैठी शिक्षिका ने बच्चों की छुट्टी कर दी और परिसर में संचालित दूसरे स्कूल की शिक्षिका के पास जाकर बैठ गईं और फिर करीब 12:10 पर वह स्कूल छोड़कर वहां से चली गई। इसे लेकर एबीआरसी ने अपने ग्रुप में स्कूल का एक फोटो खींच कर डाला दिया। यह बात शिक्षिका को नागवार गुजरी। आरोप है कि शिक्षिका ने ग्रुप में एबीआरसी को उनके अधिकार और कार्य क्षेत्र के पाठ तक पढ़ा डाला। ग्रुप के एक व्यक्ति ने मामले को शांत कराने की कोशिश की तो उसे भी शिक्षिका ने हड़का दिया। इस ग्रुप में बेसिक शिक्षा विभाग के कई अधिकारी भी हैं, लेकिन किसी ने शिक्षिका द्वारा डाले गए किसी भी कमेंट पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। बीएसए हरीशचंद्र का कहना है कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो गलत हुआ है। मामले की जांच कराकर विभागीय कार्रवाई संबंधित के खिलाफ की जाएगी।