फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teacher beaten for stopping people from drinking alcohol outside the college.

Hathras News: कॉलेज के बाहर शराब पीने से रोकने पर शिक्षक को पीटा

Sun, 23 Aug 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 23 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Teacher beaten for stopping people from drinking alcohol outside the college.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
गांव महासिंहपुर मार्ग स्थित एक स्ववित्तपोषित कॉलेज के बाहर शराब पीने से रोकने पर नामजद युवकों ने शिक्षक के साथ गाली-गलौज की और पिटाई कर दी। शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निजामतपुर निवासी शिक्षक मानपाल सिंह ने बताया कि 14 अगस्त की शाम वह श्रीमती लौंगश्री देवी कॉलेज ऑफ लॉ नगला आल में मौजूद थे। इसी दौरान कॉलेज के बाहर चार युवक शराब पी रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके चचिया ससुर प्रेमचंद्र निवासी नगला आल को भी पीटा। तहरीर में भानु प्रताप निवासी जैतपुर, सुशील कुमार निवासी छत्तरपुर, कान्हा निवासी मोहब्बतपुरा और राधे कुमार निवासी टौंड़ को नामजद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed