फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tanker farmer thrashed people put the jam

किसान को टैंकर ने रौंदा, लोगों ने लगाया जाम

Wed, 11 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 11 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tanker farmer thrashed people put the jam
ग्रामीणें के पथराव में टूटे 100 नंबर की गाड़ी के शीशे। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस राजमार्ग पर गांव कमालपुर के समीप बुधवार की देर शाम को घरेलू सामान लेकर लौट रहे किसान को पीछे से आ रहे टैंकर ने रौंद दिया, जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


लोगों ने टैंकर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाने के प्रयास किए। वहीं, सूचना पर पहुंची यूपी 100 की पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को पथराव करके क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर सीओ राकेश वशिष्ठ और कोतवाल राजवीर सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। देर रात तक पुलिस अधिकारी आक्रोशित भीड़ को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जाम नहीं खुल सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग थी कि डीएम, एसपी मौके पर आकर मदद का ऐलान करें। उसके बाद ही जाम खोला जाएगा। पुलिस वाहनों को हसायन के गांव नगला विजन होकर निकाल रही थी। बता दें कि गांव निवासी किसान विजेंद्र पुत्र उल्फत (45 वर्ष) साइकिल पर सामान लेकर अपने गांव लौट रहा था। गांव के लिंक रोड से थोड़ा पहले कासगंज की तरफ से आते टैंकर ने उनकी साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद विजेंद्र सड़क पर गिर गया और उसका सिर टैंकर के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने टैंकर चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। बड़ी संख्या पर ग्रामीण घटनास्थल पर आ गए और अवरोध लगाकर हाथरस-कासगंज मार्ग जाम कर दिया।


इधर, पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई और टैंकर चालक को छुड़ाकर पुलिस ने जीप में बिठा लिया, जिससे ग्रामीण और ज्यादा उत्तेजित हो गए। पुलिस की यूपी 100 नंबर की गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। एकबारगी तो पुलिस के पांव उखड़ गए, लेकिन उसके बाद किसी तरह टैंकर चालक को बचाकर पुलिस कोतवाली ले आई। इधर, दो घंटे जाम के कारण दोनों तरफ  वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने ट्रैफिक को गांव नगला विजन वाया हसायन होकर निकाला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed