फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Swan-on Marriage, Death

फंदे पर झूली विवाहिता, मौत

Mon, 08 Jul 2019 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Swan-on Marriage, Death
गृहक्लेश में विवाहिता ने फांसी से लटककर की खुदकुशी
विज्ञापन

गांव जोगिया में हुई घटना, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया में गृह क्लेश के चलते महिला ने फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी। पति की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला के मायके पक्ष ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कही है।
गांव जोगिया निवासी मुनेश पुत्र कालीचरन की शादी करीब साढ़े सात साल पहले रेखा पुत्री अमर सिंह निवासी देवरी थाना अमापुर जनपद कासगंज के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटा भी हुआ। मुनेश फतेहाबाद में काम करता है। पत्नी बेटे के साथ जोगिया में ही रहती थी। 25 जून को मुनेश फतेहाबाद से जोगिया आया है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार को रेखा रुठकर घर से जा रही थी।
विज्ञापन

पति ने उसे मनाया और फिर घर लौटा लाया। रेखा कमरे में अंदर सो गई और मुनेश घर में बाहर बरामदे में सोया हुआ था। मुनेश ने बताया कि रात को करीब ढाई बजे उसकी आंख खुली तो रेखा का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस शव को अपने साथ ले आई और उसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। सूचना के बाद रेखा के मायके के लोग भी रविवार की सुबह हाथरस पहुंच गए। ग्रामीणों ने मायके के लोगों को पूरे मामले की जानकारी दी। इधर, पुलिस मुनेश को उठाकर थाने ले आई। यहां पर आए रेखा के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई कराने से मना कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed