फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   svyam sahayta samuh will make uniform for children

स्वयं सहायता समूह सिलेंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चो हेतु नि:शुल्क यूनिफॉर्म

Sat, 08 Aug 2020 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
svyam sahayta samuh will make uniform for children
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोविड-19 को लेकर गांव में ही लोगों को रोजगार का अवसर दिया जा रहा है। गांवों में बने स्वयं सहायता समूहों को प्रत्येक ब्लॉक से पांच हजार बच्चों को निशुल्क यूनिफॉर्म सिलवाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके संबंध में प्रधानाध्यापकों को आदेशित किया गया है कि वह मानक के अनुसार कपड़ा क्रय कर संबंधित स्वयं सहायता समूह को उपलब्ध कराएं।

ब्लॉक हाथरस के गांव सूरजपुर में शिव स्वयं सहायता समूह का डीडीओ और बीएसए ने निरीक्षण किया। उनको छह महिलाएं यूनिफॉर्म सिलती हुई पाई गईं। समूह की अध्यक्ष सुधा ने बताया कि यहां आठ सिलाई मशीन वर्तमान में काम कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर और भी बढ़ाई जा सकती हैं। सुधा ने कहा कि सरकार ने हमें रोजगार का अवसर दिया है। इसको हम बेकार नहीं जाने देंगे। इतने दिनों से हम लॉकडाउन में बेरोजगार थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में डीडीओ और बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की प्रगति पर जानकारी ली थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने समूह की अन्य महिलाओं से भी वार्ता की। इन महिलाओं ने कहा कि वह दिन-रात यह काम करके समय से अध्यापकों को यूनिफॉर्म सिलकर उपलब्ध करा देंगी। अफोया के अध्यापक सूरजपाल सिंह ने अपने विद्यालय का कपड़ा समूह को उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed