{"_id":"64e9f479d9000eeb9503a496","slug":"suspicious-death-of-mother-giving-birth-to-son-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बेटे को जन्म दे मां की हुई संदिग्ध मौत, ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या का आरोप, पैनल से पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बेटे को जन्म दे मां की हुई संदिग्ध मौत, ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या का आरोप, पैनल से पोस्टमार्टम
Sat, 26 Aug 2023 06:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 26 Aug 2023 06:18 PM IST
सार
20 अगस्त को रूबी की शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग में डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। शुक्रवार की सुबह उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने पर ससुराल वाले उसे घर ले गए। शाम को संदिग्ध परिसिथितियों में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिला रूबी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वाटर वर्क्स स्थित वर्मा कॉलोनी में 25 अगस्त की देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी ससुराल पहुंच गए। मायके वालों ने सुसरालीजनों पर जहर देकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव टीकरी खुर्द निवासी सुदर्शन पाठक ने चार साल पहले अपनी बेटी रूबी की शादी कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वाटर वर्क्स स्थित वर्मा कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा के साथ की थी। 20 अगस्त को रूबी की शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग में डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। शुक्रवार की सुबह उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने पर ससुराल वाले उसे घर ले गए। शाम को संदिग्ध परिसिथितियों में उसकी मौत हो गई। रूबी की मौत की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी यहां आ गए।
विज्ञापन
मायके पक्ष के लोग तुरंत ही हाथरस गेट पहुंच गए और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। मृतक रूबी के परिजनों ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि ससुरालीजन लंबे समय से उनकी बेटी से दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज में प्लाट, खेती व जमीन की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने जहर देकर उनकी रूबी की हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी। पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी तैयारियां चल रही हैं।
मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। -सतेंद्र सिंह राघव, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हाथरस