{"_id":"5820bc384f1c1bf67eb3814a","slug":"suspended-principal-five-teachers-stopped-increments","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्या सस्पेंड, पांच शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्या सस्पेंड, पांच शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकी
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
क्लास
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन ने सोमवार को छह विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय नगला खान की हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया। जबकि पांच शिक्षकों की स्थित खराब मिलने पर एक-एक वेतन वृद्धि रोकी है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला गिजरौली पहुंची। जहां प्रधानाध्यापिक उपस्थित थी। जबकि तीन अन्य शिक्षिकाएं विद्यालय में अनुपस्थित पाई गई। विद्यालय में गंदगी के हालात थे। शौचालय व सफाई की स्थित चिंताजनक थी।
स्कूल ड्रेस का वितरण नहीं हुआ था। इस पर बीएसए ने चारों शिक्षिकाओं की एक-एक स्थायी वेतन वृद्धि रोके जाने के आदेश दिए।
प्राथमिक विद्यालय नगला खान में भी स्थिति खराब थी। विद्यालय के बच्चे स्कूल ड्रेस नहीं पहने थे। विद्यालय का माहौल भी गंदा था। विद्यालय को बूथ भी बनाया गया है।
विज्ञापन
जिससे उक्त प्रधानाध्यापिक सपना सिंह को निलंबित कर दिया। नगला कठा में भी विद्यालय का माहौल संतोषजनक नहीं मिला। जिससे यहां की शिक्षका भी एक वेतन वृद्धि रोक दी गई।
यूपीएस गंगौली की स्थित संतोष जनक थी। यहां हेडमास्टर को खिड़की व जंगले ठीक कराने के आदेश दिए।
यूपीएस नगला कठा में भी सफाई ठीक नहीं थी। शिक्षकों को हालात सुधारने के लिए चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय गढ़ी जैनी में भी विद्यालय का माहौल संतोष जनक नहीं मिला। जिससे शिक्षिका की एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए।