{"_id":"59de53a14f1c1b71548b6cd2","slug":"surya-species-potato-booking-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्या प्रजाति के आलू की बुकिंग फुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्या प्रजाति के आलू की बुकिंग फुल
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
दुकान में रखा नया आलू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने विभिन्न प्रजातियों के आलू बीज का रेट निर्धारित कर दिया है। अब आलू किसानों को इसी रेट के आधार पर जिला उद्यान विभाग से आलू का बीज वितरित किया जाएगा। विभाग में कुफरी सूर्या प्रजाति के आलू बीज की बुकिंग फुल हो गई है।
जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि पिछले दिनों जिले के उद्यान विभाग को प्रजातिवार आलू बीज का आवंटन शासन से प्राप्त हुआ था। अब इन विभिन्न प्रजातियों के आलू बीजों के रेट भी तय कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आलू बीज फाउंडेशन प्रथम 1400 रुपये क्विंटल, आलू बीज फाउंडेशन द्वितीय 1310 रुपये क्विंटल, आलू बीज फाउंडेशन ओवरसाइज 1200 रुपये क्विंटल, आलू बीज फाउंडेशन ओवरसाइज द्वितीय 910 रुपये क्विंटल तय किए गए हैं। जनपद के लिए कुफरी बहार, कुफरी चिप्सौना-1, कुफरी चिप्सौना-3, कुफरी चिप्सौना-4, कुफरी फाईसोना, कुफरी गरिमा, कुफरी पुखराज प्रजातियों का कुल 1800 क्विंटल आलू बीज का आवंटन प्राप्त हुआ था, इन प्रजातियों में से कुफरी सूर्या प्रजाति के आलू के बीज की बुकिंग पूरी हो चुकी है। जबकि शेष प्रजातियों के आलू बीज की भी थोड़ी थोड़ी मात्रा शेष रह गई है। आलू किसान शेष बची आलू प्रजातियों के बीजों को प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन 18 अक्तूबर तक कर सकते हैं। आवेदन के लिए किसानों को सादा कागज पर जिला उद्यान अधिकारी के नाम से प्रार्थना पत्र एवं पहचान पत्र की छाया प्रति तथा खेत, फर्द, खतौनी संलग्न करते हुए अपना मोबाइल नंबर अंकित कर प्रजाति का चयन कर मात्रा अंकित करते हुए आवेदन हतीसा स्थित जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय में करना होगा।