फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Supreme Court advocate argued in bitiya prakran

Hathras News: बिटिया प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता ने की बहस, अगली सुनवाई 9 फरवरी को

Fri, 03 Feb 2023 09:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 09:20 AM IST
सार

14 सितंबर 2020 को चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया था। युवती ने कुछ दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। प्रदेश की योगी सरकार विपक्षियों के निशाने पर आ गई थी।

विज्ञापन
Supreme Court advocate argued in bitiya prakran
कोर्ट के बाहर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को चारों अभियुक्तों की कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेशी हुई। वादी पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने बहस की। बिटिया का भाई भी न्यायालय में पैरवी के लिए आया। अगली सुनवाई के लिए 9 फरवरी की तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चारों अभियुक्तों को अलीगढ़ जिला कारागार से कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आई। बिटिया पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने बहस की। बिटिया के पक्ष की ओर से स्थानीय अधिवक्ता महीपाल सिंह निमहोत्रा भी मौजूद थे। वहीं सीबीआई के अधिवक्ता अनुराग मोदी और बचाव पक्ष के अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर भी कोर्ट में मौजूद थे। बिटिया का भाई भी पैरवी के लिए सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच न्यायालय में आया। अब अगली सुनवाई के लिए 9 फरवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


बता दें कि 14 सितंबर 2020 को चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया था। युवती ने कुछ दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। प्रदेश की योगी सरकार विपक्षियों के निशाने पर आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की विवेचना सीबीआई ने की थी। युवती की मौत से पहले ही चारों आरोपी रवि, रामू, संदीप व लवकुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। चारों अभियुक्त अभी तक अलीगढ़ जेल में ही निरुद्ध हैं। सीबीआई ने विवेचना के उपरांत चारों अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में दाखिल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed