फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   support district administration for unbiased election

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव कराने में करें प्रशासन की मदद : एसडीएम

Sun, 28 Feb 2021 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
support district administration for unbiased election
कोतवाली में शांति समिति की बैठक में भाग लेते अधिकारी एवं गणमान नागरिक - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। पुलिस-प्रशासन भी शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है। इसी के मद्देनजर शनिवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम राजकुमार यादव व क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की एक बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। नागरिकों ने प्रतिभाग किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसडीएम एवं सीओ ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारियों में लगा है। आप लोगों से भी अपील है कि अगर क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई गैरकानूनी गतिविधियां हो रहीं हैं तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का उपद्रव या बलवा होने की स्थिति में ऐसे लोगों को चिन्हित कर पाबंद किया जाएगा। एसडीएम एवं सीओ ने हिदायत देते हुए कहा कि चुनाव के अलावा सभी त्योहारों को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं। बैठक का संचालन प्रभारी गौरव सक्सेना ने किया। मौके पर एसएसआई कृतपाल सिंह, एसआई सतीश यादव, शांति शरण, मुकेश बाबू के अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक अविनाश तिवारी, बृजेश कुमार सेंगर, राजकुमार सिंह, बॉबी प्रधान, विमल प्रधान, लोकेश शर्मा, आदेश पाठक, इंद्रजीत कुशवाहा, जवाहरलाल, इंद्रपाल कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed