फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sukhdev Sensation and Shivaji Warriors won in the semi-finals

Hathras News: सेमीफाइनल में सुखदेव सेंसेशन और शिवाजी वॉरियर्स जीते

Fri, 23 May 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 23 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sukhdev Sensation and Shivaji Warriors won in the semi-finals
डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे टीचर्स प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। इनमें सुखदेव सेंसेशन व शिवाजी वॉरियर्स ने जीत हासिल की। दोनों टीमें शुक्रवार को फाइनल में भिड़ेंगी।
विज्ञापन

सेमीफाइनल का पहला मैच सुखदेव सेंसेशन व भगत लीजेंड के बीच हुआ। टॉस जीतकर सुखदेव सेंसेशन के कप्तान प्रवीण ठाकुर ने पहले बॉलिंग की। भगत की तरफ से कप्तान योगी के 23 गेंदों पर 28 और प्रशांत मोहन के आठ गेंदों पर 20 रन की मदद से 110 रन बनाए। नीरज चाहर ने चार विकेट एवं हर्ष चौधरी ने आठ रन देकर ती विकेट लिए।
विज्ञापन

सुखदेव सेंशन की तरफ से प्रवीण उपाध्याय ने 45 गेंदों में 67 एवं नीरज चाहर ने 34 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली। टीम ने 13 ओवर में 10 विकेट के साथ यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच छावा अवेंजर्स और शिवाजी वॉरियर्स के बीच हुआ। इसमें टॉस छावा अवेंजर्स ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। शिवाजी वॉरियर्स ने पहले खेलते हुए 131 का लक्ष्य छावा अवेंजर्स को दिया। छावा अवेंजर्स की शुरुआत बहुत खराब रही। पूरी टीम 127 रन पर आउट हो गई और शिवाजी वॉरियर्स ने यह मैच तीन रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच विपिन यादव को उत्कृष्ट पारी के लिए चुना गया। मैच में अंपायरिंग जितेंद्र कौशल और आकाश शर्मा और स्कोरिंग मनीष दीक्षित ने की। इस मौके पर नरेश मीणा, मदन चौधरी, सचिन शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, गौरव पचौरी, तरुण शर्मा, चंद्रप्रकाश राणा, राघवेंद्र गुप्ता, अवनीश कुमार, विष्णु राजपूत, धर्मेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed