फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sugar costs 65 per kg, from supermarkets to neighborhood shops.

Hathras News: सुपर मार्केट से गली की दुकान तक चीनी 65 रुपये किलो

Mon, 24 Aug 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 24 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sugar costs 65 per kg, from supermarkets to neighborhood shops.
शहर के एक सुपर मार्केट में 65 रुपये किलो चीनी का लगा परचा। संवाद - फोटो : Samvad
जनपद में चीनी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब सुपर मार्केट से लेकर मोहल्लों की छोटी दुकानों तक फुटकर चीनी 65 रुपये प्रति किलो बिक रही है। थोक बाजार में भाव 62 रुपये प्रति किलो पहुंचने का असर सीधे खुदरा बाजार पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि बड़े सुपरमार्केट और डिपार्टमेंटल स्टोर, जहां खाद्य सामग्री थोक में खरीदी जाती है, वहां भी चीनी का खुदरा मूल्य 65 रुपये प्रति किलो ही रखा गया है। गली-मोहल्लों के छोटे दुकानदार भी इसी दर पर चीनी बेच रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में चीनी के दामों में 20 रुपये से अधिक की तेजी आई है, जिससे आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान आपूर्ति प्रभावित होने और बाजार में सीमित आवक को भी कीमत बढ़ने का एक कारण माना जा रहा है। इधर, स्थानीय स्तर पर ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी की आशंकाओं को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन के साथ खाद्य एवं पूर्ति विभाग बाजार की निगरानी कर रहा है और कृत्रिम अभाव पैदा कर अधिक कीमत वसूलने जैसी स्थिति पर निगाह बनाए हुए हैं। एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने बताया कि चीनी की कीमतों व जमाखोरी पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। अगर किसी को इस तरह की कोई सूचना मिलती है तो वह तुरंत इसकी सूचना हमें दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed