फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Subsidy for 220 e-vehicles to be received in two days.

Hathras News: 220 ई-वाहनों का अनुदान दो दिन में मिलेगा

Tue, 14 Jul 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Subsidy for 220 e-vehicles to be received in two days.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जिले में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों का तीन महीने का इंतजार अब खत्म हो गया है। प्रदेश सरकार से बजट जारी होने के बाद संभागीय परिवहन विभाग को ई-वाहनों पर दी जाने वाली सब्सिडी की धनराशि मिल गई है। अगले दो दिनों के भीतर सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सब्सिडी की राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

बजट उपलब्ध न होने के कारण पिछले करीब तीन माह से जिले के 220 इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों की सब्सिडी का भुगतान रुका हुआ था। वाहन खरीदने के बाद आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाई थी। अब शासन से धनराशि जारी होने के बाद परिवहन विभाग ने भुगतान की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

सब्सिडी का विवरण : एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि लाभार्थियों के दस्तावेज और पात्रता का सत्यापन हो चुका है। राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। जिले में 10 इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन स्वामियों को प्रति वाहन एक-एक लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। वहीं, 210 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने वाले लोगों को प्रति वाहन पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed