{"_id":"653ac237e6a5ee2ede069cc7","slug":"sub-inspector-line-present-on-negligence-in-investigation-hathras-news-c-56-1-hts1001-6542-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: उपनिरीक्षक लाइन हाजिर, विवेचना अपराध शाखा अलीगढ़ में स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: उपनिरीक्षक लाइन हाजिर, विवेचना अपराध शाखा अलीगढ़ में स्थानांतरित
Fri, 27 Oct 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:17 AM IST
सार
लापरवाही बरतने व विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित रखने के संबंध में विवेचक उप निरीक्षक राकेश चंद्र्र को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर कोतवाली क्षेत्र के खातीखाना निवासी एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमों की विवेचना में लापरवाही बरतने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने विवेचक उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने इन मामलों की विवेचना भी अपराध शाखा अलीगढ़ में स्थानांतरित कर दी है।
विज्ञापन
दीपिका पाठक निवासी खातीखाना थाना सदर कोतवाली ने डीआईजी को पत्र देकर इसकी शिकायत की थी। उनके आरोपों की डीआईजी शलभ माथुर ने समीक्षा की तो पाया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दर्ज तीन मुकदमों की विवेचना वर्तमान में प्रचलित है। विवेचना में अब तक कोई खास प्रगति नहीं हुई है। लापरवाही बरतने व विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित रखने के संबंध में विवेचक उप निरीक्षक राकेश चंद्र्र को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन