{"_id":"683c7eabc60739895602ba8a","slug":"sub-inspector-caught-taking-bribe-was-sent-to-meerut-jail-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रिश्वत लेते हुए पकड़े गए दरोगा को मेरठ की जेल भेजा, रंगे हाथों दबोचा था एंटी करप्शन टीम ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रिश्वत लेते हुए पकड़े गए दरोगा को मेरठ की जेल भेजा, रंगे हाथों दबोचा था एंटी करप्शन टीम ने
Sun, 01 Jun 2025 09:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 01 Jun 2025 09:54 PM IST
सार
साहब सिंह का कुछ माह पहले गांव के लोगों से झगड़ा हुआ था। इस मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज अनिल शर्मा कर रहे थे। दरोगा अनिल शर्मा ने साहब सिंह से दस हजार रुपये रिश्वत मांगी। परेशान होकर साहब सिंह ने अलीगढ़ की एंटी करेक्शन टीम से संपर्क किया।
विज्ञापन
जेल भेजा
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस की पुलिस चौकी आगरा रोड के इंचार्ज (दरोगा) अनिल शर्मा को एंटी करप्शन कोर्ट ने मेरठ की जेल भेजा है। अलीगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने 31 मई की देर शाम दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए चौकी इंचार्ज को रंगे हाथों पकड़ा था। पुलिस अधीक्षक ने इस दरोगा को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
कोतवाली सदर के मोहल्ला अइयापुर कला निवासी साहब सिंह का कुछ माह पहले गांव के लोगों से झगड़ा हुआ था। इस मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज अनिल शर्मा कर रहे थे। चौकी इंचार्ज ने साहब सिंह की ओर से दर्ज मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी। वहीं साहब सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विवेचक ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
साहब सिंह का पुत्र भी पुलिस विभाग में ही वर्ष 2023 बैच का दरोगा है और मेरठ जनपद में तैनात है। साहब सिंह ने मुकदमे की पुन: विवेचना कर आरोप पत्र दाखिल करने की गुहार लगाई। आरोप था कि इसके लिए दरोगा अनिल शर्मा ने साहब सिंह से दस हजार रुपये रिश्वत मांगी। परेशान होकर साहब सिंह ने अलीगढ़ की एंटी करेक्शन टीम से संपर्क किया। 31 मई को ट्रैप टीम के प्रभारी निसार हुसैन ने टीम के साथ दरोगा को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा था।
विज्ञापन