{"_id":"68a8da1aefbb4b449b0613b4","slug":"study-center-record-room-gym-and-roads-will-be-constructed-with-five-crores-hathras-news-c-56-1-hts1003-136270-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पांच करोड़ से बनेंगे स्टडी सेंटर रिकार्ड रूम, जिम और सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पांच करोड़ से बनेंगे स्टडी सेंटर रिकार्ड रूम, जिम और सड़कें
विज्ञापन
सिकंदराराऊ कस्बे में पांच करोड़ रुपये से कई विकास कार्य किए जाएंगे। इसके अंतरगत स्टडी सेंटर, रिकार्ड रूम, ओपन जिम और सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से शासन को इसकी कार्ययोजना भेजी गई है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसके टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके बाद धरातल पर काम शुरू होगा।
सिकंदराराऊ नगर पालिका क्षेत्र में कई विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। नगर पालिका कार्यालय में लगभग 1.50 करोड़ रुपये से स्टडी सेंटर की स्थापना कराई जाएगी। 60 लाख रुपये से नगर के प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एक करोड़ रुपये से नगर पालिका कार्यालय में रिकार्ड रूम की स्थापना की जाएगी। 60 लाख रुपये से कई सीसी सड़कों का निर्माण होगा। 90 लाख रुपये से शासन की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। नगर के पार्कों में 40 लाख रुपये से ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। इस तरह कुल पांच करोड़ रुपये से नगर में विकास एवं निर्माण कार्य किए जाएंगे। एडीएम बसंत अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही शासन से इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।