{"_id":"6ac01403da539989e60d4094","slug":"students-painting-goes-missing-unable-to-participate-in-the-competition-hathras-news-c-64-1-sali1007-103528-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छात्रा की पेंटिंग गायब, प्रतियोगिता में नहीं हो पाई शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छात्रा की पेंटिंग गायब, प्रतियोगिता में नहीं हो पाई शामिल
Sat, 03 Oct 2026 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
जीएसएएस इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा याशिरा की पेंटिंग जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता से पहले उपलब्ध नहीं हो पाई। छात्रा ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। इस कारण याशिरा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आगे प्रतिभाग नहीं कर सकी।
ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद याशिरा को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होना था। जीएसएएस इंटर कॉलेज के शिक्षक पवन सेंगर के अनुसार छात्रा ने पेंटिंग पूरी मेहनत से तैयार की थी। आरोप है कि उसकी पेंटिंग लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में पहुंचने के बाद गायब हो गई। पेंटिंग उपलब्ध न होने से छात्रा प्रतियोगिता में आगे नहीं बढ़ सकी।
इस घटना से विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं में निराशा है। विद्यालय से जुड़े लोगों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। प्रभारी डीआईओएस नीरज गोयल ने बताया कि मुझे दुख है कि छात्रा प्रतिभाग नहीं कर पाई। खंड शिक्षा अधिकारी को पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए लानी थी, लेकिन छात्रा का कहना है कि पेंटिंग वहां नहीं पहुंची। खंड शिक्षा अधिकारी पेंटिंग रिसीव कराने की बात कह रहे हैं। इस मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद