फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   students had murdered young man by slitting his throat with a saw

दोनों करते एक लड़की से प्यार: कक्षा नौ और 12 के छात्रों ने आरी से गला काटकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार

Sat, 26 Apr 2025 07:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 07:58 AM IST
सार

पुलिस पूछताछ में 12 वीं के छात्र ने बताया कि वह साथ में पढ़ने वाली एक लड़की से प्यार करता है और कपिल भी उससे प्यार करता है। कपिल ने कई बार उसे धमकी दी थी। दो-तीन दिन पहले भी उसे व उसके पिता को धमकी दी और गाली गलौज की। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
students had murdered young man by slitting his throat with a saw
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक लड़की के प्यार में 12 वीं के छात्र ने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर मेंडू निवासी कपिल का आरी से गला काट कर सिर धड़ से अलग कर दिया था। पुलिस ने कक्षा नौ और 12 वीं के छात्र को गिरफ्तार कर 48 घंटे के भीतर ही घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी छात्र और कपिल एक ही लड़की से प्यार करते थे। कपिल उस पर लड़की से दूरी बनाने के लिए दबाव बना रहा था। इसी की खुन्नस में छात्र ने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात की।

विज्ञापन


कपिल का शव 24 अप्रैल सुबह करीब पांच बजे मेंडू रेलवे स्टेशन के निकट दो बोरों में बंद मिला था। मृतक के पिता डोरीलाल ने चेयरमैन के भतीजे सहित चार के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पूछताछ में 12 वीं के छात्र ने बताया कि वह साथ में पढ़ने वाली एक लड़की से प्यार करता है और कपिल भी उससे प्यार करता है। कपिल ने कई बार उसे धमकी दी थी। दो-तीन दिन पहले भी उसे व उसके पिता को धमकी दी और गाली गलौज की। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छात्र के पिता मेंडू स्टेशन के पास मकान बनवा रहे हैं। छात्र और उसके दोस्तों ने 23 अप्रैल रात करीब साढ़े 10 बजे शराब पार्टी के बहाने कपिल को मकान पर बुलाया और शराब पी। इस दौरान भी इनके बीच लड़की को लेकर बहस हुई। कपिल को नशा हो गया तो मकान में रखी आरी से उसका गला काट दिया। इससे पहले सरिये से भी उसे पीटा गया। उसके बाद शव को बोरे में बंद कर रेलवे लाइन के किनारे कच्चे रास्ते पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आरी, रक्तरंजित लोहे की सरिया, धातु का के टुकड़े, खून और शराब की बोतल बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाल अपाचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल इनके दो दोस्तों की तलाश की जा रही है।-अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed