{"_id":"6526f89a25301aa9e401f016","slug":"students-going-to-school-without-uniform-even-after-half-the-session-has-passed-hathras-news-c-56-1-hts1001-5945-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आधा शिक्षा सत्र बीता, बिना यूनिफॉर्म स्कूल जा रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आधा शिक्षा सत्र बीता, बिना यूनिफॉर्म स्कूल जा रहे विद्यार्थी
Thu, 12 Oct 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
एक प्राथमिक विद्यालय में बिना यूनिफॉर्म पढ़ते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Samvad
आधा सत्र बीतने के बावजूद परिषदीय विद्यालयों में काफी विद्यार्थी बिना यूनिफॉर्म और जूते-मोजे के विद्यालय जा रहे हैं। जिले के करीब 18 हजार विद्यार्थियों को डायरेक्ट बेनीफिट्स ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता मिल गई है। करीब 38 हजार विद्यार्थी अभी तक इस सहायता राशि से वंचित हैं। यही कारण है कि यह विद्यार्थी बिना यूनिफॉर्म के विद्यालय पहुंच रहे हैंं।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूते-मोजे आदि के लिए 1200 रुपये प्रतिवर्ष डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। जिले के करीब 1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब एक लाख 36 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। इनमें से करीब 98 हजार विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिल चुकी है। करीब 38 हजार विद्यार्थियों को अभी तक सहायता प्राप्त नहीं हुई है।
यह विद्यार्थी या तो पुरानी यूनिफाॅर्म और जूते-मोजे पहनकर विद्यालय जाते हैं या फिर बिना यूनिफॉर्म के विद्यालय जाते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण में करीब 98 हजार विद्यार्थियों की आर्थिक सहायता मिल चुकी है। बाकी अधिकांश विद्यार्थियों के प्रपत्र भी अपलोड कर दिए गए हैं। अगले चरण में उन्हें भी सहायता राशि प्राप्त हो जाएगी।