{"_id":"67d31b6ada5c9e78d504ff8f","slug":"students-getting-free-admission-will-be-verified-teams-have-been-formed-hathras-news-c-56-1-hts1002-128472-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुफ्त दाखिले वाले विद्यार्थियाें का होगा सत्यापन, टीमें बनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुफ्त दाखिले वाले विद्यार्थियाें का होगा सत्यापन, टीमें बनाईं
Thu, 13 Mar 2025 11:22 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
आरटीई के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सत्यापन के लिए डीएम ने ब्लॉक वार टीमों का गठन कर दिया गया। इन टीमों को तीन दिन के अंदर विद्यार्थियों का सत्यापन कर आख्या बीएसए को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। सत्यापन के बाद 7580 चयनित विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से दुर्बल विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश देने का प्रावधान है। इन विद्यार्थियों को यूनिफाॅर्म, जूते, मोजे आदि के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जाती है। इस बार विद्यार्थियों को यह धनराशि नहीं मिल पाई है।
निजी विद्यालयों की तरफ से आरटीई के तहत वर्ष 2024-2025 तक पंजीकृत विद्यार्थियों के शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग की गई है। यही वजह है कि डीएम ने विद्यार्थियों के सत्यापन के लिए टीमों का गठन किया है। हाथरस ब्लॉक के 29 विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सत्यापन के लिए डीआईओएस, बाल विकास परियोजना अधिकारी व बीईओ, मुरसान ब्लॉक के 32 विद्यालयों में पंजीकृत 844 विद्यार्थियों के सत्यापन के लिए डायट प्राचार्य, सहायक विकास अधिकारी मुरसान व बीईओ मुरसान की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
सासनी ब्लॉक के 31 विद्यालयों में पंजीकृत 896 विद्यार्थियों के सत्यापन के लिए जिला कृषि अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी सासनी व बीईओ सासनी, सिकंदराराऊ के 19 विद्यालयों में पंजीकृत 301 विद्यार्थियों के सत्यापन के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सिकंदराराऊ व बीईओ सिकंदराराऊ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हसायन ब्लॉक के 11 विद्यालयों में पंजीकृत 73 विद्यार्थियों के सत्यापन के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी हसायन व बीईओ हसायन, सादाबाद के 60 विद्यालयों में पंजीकृत 1671 विद्यार्थियों के सत्यापन की जिम्मेदारी जिला उद्यान अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सादाबाद व खंड शिक्षाधिकारी सादाबाद को जिम्मेदारी साैंपी गई है।
सहपऊ ब्लॉक के 14 विद्यालयों में पंजीकृत 381 विद्यार्थियों के सत्यापन का जिम्मा जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व बीईओ सहपऊ, नगर क्षेत्र हाथरस के 75 विद्यालयों में पंजीकृत 2781 विद्यार्थियों के सत्यापन का जिम्मा जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी व बीईओ नगर क्षेत्र को सौंपा गया है।