फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Student cross falls due to heat in summer

Hathras: भीषण गर्मी में बिजली कटौती विद्यार्थियों को कर रही बीमार, बेहोश हुई छात्रा

Wed, 31 Jul 2024 06:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Wed, 31 Jul 2024 06:52 AM IST
सार

कस्बे में बिजली सुबह आठ बजे चली जाती है। लगभग 10 बजे आती है। इस कारण विद्यालय के पंखे ठीक से नहीं चल पाते।

विज्ञापन
Student cross falls due to heat in summer
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी और बिजली कटौती विद्यार्थियों को बीमार कर रही है। 30 जून की सुबह कस्बा के संविलियन विद्यालय की कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा गार्गी गर्मी के चलते बेहोश होकर गिर गई, जिससे अध्यापकों के हाथ-पांव फूल गए। स्कूल की कक्षाओं में पंखे नहीं चल रहे थे।

विज्ञापन


अध्यापक पानी के छींटे मारकर और काॅपियों से हवा कर बमुश्किल छात्रा को होश में ला सके। इसके बाद छात्रा को सीएचसी ले जाया गया। वहां छात्रा को ओआरएस का घोल और ग्लूकोज पिलाया गया। वहां छात्रा के अभिभावक भी पहुंच गए। चिकित्सक ने अभिभावकों को सलाह दी कि फिलहाल वह उसे धूप में न निकलने दें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि जब उन्होंने एसडीओ विद्युत से बिजली चालू कराने के लिए कहा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। प्रधानाध्यापक ने इसकी शिकायत बीईओ से की है।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक का कहना है कि कस्बे में बिजली सुबह आठ बजे चली जाती है। लगभग 10 बजे आती है। इस कारण विद्यालय के पंखे ठीक से नहीं चल पाते। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सादाबाद के संविलियन विद्यालय द्वितीय में भी एक छात्रा गर्मी और उमस के कारण बेहोश होकर गिर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed