फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Student injured in accident dies during treatment.

Hathras News: हादसे में घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत

Thu, 26 Mar 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 26 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Student injured in accident dies during treatment.
मृतक रिया का फाइल फोटो - फोटो : Samvad
सासनी-इगलास रोड पर 19 मार्च को ऑटो एवं लोडर वाहन की भिड़ंत में घायल हुई छात्रा रिया (19) की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। रिया बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन




घायलों में 11 वर्षीय राहत पुत्र संजू निवासी मुकुंद खेड़ा, 19 वर्षीय रिया पाठक पुत्री रवि पाठक निवासी छौंड़, 19 वर्षीय पिंकी पुत्री रामवीर सिंह निवासी बसगोई, 20 वर्षीय तुलसी पुत्री केदारी लाल निवासी नगला गढ़ू, 43 वर्षीय सोनम पत्नी रवि निवासी छौंड़ा शामिल थीं। पुलिस ने लोडर को चालक सहित कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन




बुधवार को रिया ने उपचार के दौरान जयपुर में दम तोड़ दिया, जिससे परिवार शोक में डूब गया है। परिजन रिया के शव को लेकर गांव आए और यहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। रिया दो बहन एवं एक भाई में दूसरे नंबर की थी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती की मौत की सूचना मिल गई है। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed