{"_id":"5e444b698ebc3ee59b3b2564","slug":"student-have-die-hard-relation-towards-school-hathras-news-ali226511057","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का विद्यालय के प्रति होता है अनोखा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का विद्यालय के प्रति होता है अनोखा रिश्ता
विज्ञापन
आरपीएम कॉलेज में फेयरवेल के दौरान उपस्थित छात्र छात्राएं।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोटा रोड स्थित आरपीएम कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें छात्रों द्वारा तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम व कविताएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम में एंकरिंग का कार्य हिमानी एवं यश शुक्ला ने किया। विदाई समारोह में मिस फेयरवेल मान्या वर्मा, मिस्टर फेयरवेल यस अग्रवाल और स्टूडेंट ऑफ द ईयर अभिषेक शर्मा चुने गये। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उमाशंकर शर्मा ने छात्र-छात्राओं को 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उनके अच्छे परीक्षाफल के लिए शुभेच्छा दी और बताया की छात्र शक्ति ही राष्ट्र के निर्माण का आधार है। वहीं डॉ. अविन शर्मा सदस्य भारतीय खाद्य निगम ने छात्रों को शिक्षा की उपयोगिता के बारे में बताया। छात्रों का विद्यालय के प्रति एक अनोखा रिश्ता होता है, जो कभी भुलाया नहीं जा सकता और सभी छात्र-छात्राओं के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य गौतम ने सभी छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया। वही छात्रा दीपांशी ने बताया कि छात्रों को विद्यालय में बिताए हुए क्षणों को कभी बुलाना नहीं चाहिए ये क्षण कभी भी दोबारा लौट के नहीं आएंगे। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य आरके सिंह, चंद्रकांत शर्मा, अनिल कुशवाहा, योगेंद्र सागर, सुनील पाली, कपिल सोनी, चंदना भाटिया, आशीत गौतम, आशीष, मनजीत सिंह, अनिल कुशवाहा आदि मौजूद थे।