{"_id":"5ff4abe78ebc3e2e5400c769","slug":"student-committed-suicide-sadabad-news-ali2528908192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला छात्र का शव, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
मृत छात्र का फाइल फोटो।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
बहरदोई चौकी क्षेत्र के गांव मांगरू में घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले एक छात्र का शव मंगलवार की सुबह एक खेत में एक नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। लोगों ने जब युवक के शव को देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव मांगरू निवासी करीब 17 वर्षीय छात्र नितेश माथुर पुत्र रामप्रकाश इंटर का छात्र था। वह रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह सादाबाद के एक कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसका शव गांव से बाहर एक खेत में नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह जब ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो पेड़ पर लटके शव को देखकर सकते में आ गए। सूचना पुलिस को दी गई।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ की। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को देखकर उनमें कोहराम मच गया। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि मृत युवक के परिजनों ने सिर्फ इतना बताया है कि छात्र पहले भी दो बार बिना बताए घर से जा चुका है। वह पेड़ पर क्यों लटका, यह साफ नहीं हो सका है। घटना के संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

गांव नगला दली में छात्र के पेड़ पर लटककर आत्महत्या करने के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल पूछताछ करते ?- फोटो : SADABAD
विज्ञापन