फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   student awarded who score in rod alog

रीड अलॉग एप पर स्टार पाने वाले छात्रों को किया सम्मानित

Wed, 16 Sep 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
student awarded who score in rod alog
बच्ची को सम्मानित करते बीएसए। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विकास खंड हाथरस के मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल गंगौली में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन हो रहा है। इसमें बच्चों ने स्टार प्राप्त किए हैं। इसके आधार पर बच्चों को बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने सम्मानित किया।

बुधवार को मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल गंगौली में प्रदेश सरकार व गूगल द्वारा संचालित रीड अलॉग एप पर ऑनलाइन पढ़ रहे बच्चों को उनके द्वारा अर्जित किए गए स्टार के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने कक्षा दो के छात्र इकबाल द्वारा चार लाख एक हजार छह सौ स्टार अर्जित करने पर प्रथम, तीन लाख 27 हजार 5 सौ 23 स्टार के साथ नेहा को द्वितीय और 1 लाख 38 हजार 2 सौ 5 स्टार के साथ मोहम्मद दानिश को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। बीएसए, ग्राम प्रधान संजय शर्मा, एआरपी रविकांत मिश्र ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए स्कूल के प्रत्येक बच्चे को नि:शुल्क दो-दो जोड़ी यूनिफार्म व सभी को पुस्तकें वितरित की गईं। इस मौके पर हेमंत कटारा (प्रधानाध्यापक), अजय कुमार शर्मा, दीक्षा शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. संजय गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed