फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Struggle for immediate rail reservation to return to work

Hathras News: काम पर लौटने के लिए तत्काल रेल आरक्षण की मारामारी

Sun, 03 Nov 2024 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 03 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Struggle for immediate rail reservation to return to work
दिवाली की छुट्टियों के बाद काम पर लौटने वाले ट्रेन में आरक्षण की जुगत में हैं। रविवार के लिए तत्काल आरक्षण के लिए लोग रेलवे स्टेशनों पर आरक्षण केंद्रों पर पहुंच गए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह हाथरस सिटी स्टेशन, हाथरस किला स्टेशन, सिकंदराराऊ स्टेशन व हाथरस जंक्शन स्टेशन पर बने आरक्षण केंद्रों पर सुबह पांच बजे से ही यात्री लाइन में लग गए। सुबह 10 बजे वातानुकूलित श्रेणी के सभी आरक्षण केंद्रों पर करीब 30 यात्री लाइन में लगे। इसमें से लगभग 10 को ही कन्फर्म आरक्षण मिल पाए। वहीं 11 बजे स्लीपर श्रेणी के लिए सभी स्टेशनों पर 40 से अधिक लाइन में लगे यात्रियों में से लगभग आठ को ही कन्फर्म आरक्षण मिल पाए। ऐसे में तमाम यात्रियों ने तत्काल कोटे में भी वेटिंग की परेशानी झेली। तमाम लोगों ने बिना आरक्षण ही ट्रेनों में यात्रा करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बॉक्स,,,,,,,,,,,
मुंबई व बिहार की ओर जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनों में जगह नहीं
दिवाली पर मुंबई व बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों का हाल बेहद खराब है। इस रूट पर संचालित एसी व त्योहार स्पेशल ट्रेनों में नियमित ट्रेनों की अपेक्षाकृत अधिक किराया होने के बाद भी भारी वेटिंग हैं। मथुरा जंक्शन व हाथरस सिटी स्टेशन से बांद्रा टर्मिनल व गोरखपुर आदि के लिए चलने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनो में भी यात्रियों को कन्फर्म आरक्षण नहीं मिल पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
त्योहारी सीजन में तत्काल टिकट आरक्षण को लेकर अधिक संख्या में लोग लाइन में लगते हैं। यात्रियों को परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दे रखी है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जत नगर मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed