{"_id":"64af011b96069c0e990595b4","slug":"strike-postponed-for-50-days-on-assurance-of-officers-hathras-news-c-56-1-sali1016-2136-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अफसरों के आश्वासन पर 50 दिन के लिए धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अफसरों के आश्वासन पर 50 दिन के लिए धरना स्थगित
Thu, 13 Jul 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
जलेसर रोड स्थित भिलोखरी पर धरने के दौरान एसडीएम व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी को ज
- फोटो : samvad
हाथरस-जलेसर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर 29 वें दिन जलेसर रोड स्थित भिलोखरी चौराहे पर राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के बैनर तले धरना-प्रदर्शन जारी रहा। चौथे दिन भूख हड़ताल भी जारी रही।
इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश निगम और उपजिलाधिकारी सादाबाद संजय कुमार प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा मार्ग के निर्माण के लिए वित्त अधिकारियों को निर्देश देने और जल्द ही इस सड़क पर कार्य शुरू होने का पूर्ण आश्वासन दिया। इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को नीबू पानी पिलाकर धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया।
धरना स्थल पर चल रही भूख हड़ताल पर चौथे दिन प्रह्लाद सिंह, नरेंद्र सिंह सिसोदिया, सत्यपाल सिंह सेंगर बैठे। धरना स्थल पर अधिशासी अभियंता लोनिवि तथा एसडीएम सादाबाद पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा हाथरस जलेसर रोड निर्माण के लिए वित्त अधिकारियों को दिए गए निर्देशाें के बारे में अवगत कराया। इस क्रम में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को नीबू पानी पिलाकर धरने से उठाया गया। राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना और क्षेत्रीय जनता से विचार विमर्श करने के बाद अध्यक्ष अशोक परमार ने अधिकारियों के आश्वासन पर 50 दिन के लिए धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
धरने पर लक्ष्मीनारायण, नरेंद्र सिंह, किशनपाल सिंह, देवेंद्र सिंह तोमर, देव लाल, नवीन यादव, सत्यपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, नेपाल सिंह धाकरे, सुनील परमार, उदयवीर सिंह, हरिप्रसाद, कोमल सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।