फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Straw laden tractor-trolley collided with another vehicle one died

Hathras News: भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 10 Apr 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 10 Apr 2023 12:47 AM IST
सार

सिकंदराराऊ के गांव कपसिया निवासी इंतयार (19) पुत्र जंगली अपने दो अन्य साथी राशिद पुत्र मौजी, रमजानी पुत्र सुराज के साथ मुरसान में भूसे की मंडी करने आया था। रविवार की सुबह सादाबाद मार्ग पर एक धर्म कांटे के पास सड़क किनारे अपनी भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पर सुबह होने के इंतजार में तीनो लोग सो गए थे।

विज्ञापन
Straw laden tractor-trolley collided with another vehicle one died
मृतक इंतयार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कस्बा के सादाबाद मार्ग पर एक धर्म कांटे के निकट रविवार की सुबह पांच बजे भूसा लेकर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉला ने टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर सो रहे तीन युवक घायल हो गए। एक युवक की मौत हो गई और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब करीब पांच बजे सिकंदराराऊ के गांव कपसिया निवासी इंतयार (19) पुत्र जंगली अपने दो अन्य साथी राशिद पुत्र मौजी, रमजानी पुत्र सुराज के साथ मुरसान में भूसे की मंडी करने आया था। रविवार की सुबह सादाबाद मार्ग पर एक धर्म कांटे के पास सड़क किनारे अपनी भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पर सुबह होने के इंतजार में तीनो लोग सो गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान सादाबाद मार्ग की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉला ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली भी बिजली के खंभे को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। इस पर सो रहे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इंतयार की मौत हो गई। जंगली निवासी कपसिया का कहना है कि इंतयार चार बेटियों में उनका इकलौता बेटा था। वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। मुरसान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed