फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Board 2023 Seeking For Passing Marks in Exam Written Strange Thing in Answer Sheet News in Hindi

UP Board: 10वीं की छात्रा ने लिखा- गुरुजी पास कर दीजिए, शादी होने वाली है; पास हुई तो ससुराल में लाज बच जाएगी

Tue, 28 Mar 2023 12:10 PM IST
चमन शर्मा लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 12:10 PM IST
सार

UP Board 2023 Girl: हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की एक उत्तर पुस्तिका में एक परीक्षार्थी ने लिखा कि गुरुजी कृपया पास कर दीजिए। मेरी शादी होने वाली है। पास हो जाऊंगी तो ससुराल में लाज बच जाएगी। एक अन्य परीक्षार्थी ने उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि...

विज्ञापन
UP Board 2023 Seeking For Passing Marks in Exam Written Strange Thing in Answer Sheet News in Hindi
यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं को जांचते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पुस्तिकाओं में विषय की जगह परीक्षार्थियों द्वारा तरह-तरह की बातें लिखकर गुरूजी से पास करने के मामले हर साल सामने आते हैं। ऐसी बातें कॉपी में लिखने के लिए यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी सबसे आगे माने जाते हैं। हाथरस में यूपी बोर्ड की कॉपियां जांची जा रही हैं। जिसमें परीक्षार्थियों ने ऐसी बातें लिखीं, जिन्हें पढ़कर शिक्षक सोच में पड़ गए। 

विज्ञापन


हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की एक उत्तर पुस्तिका में एक परीक्षार्थी ने लिखा कि गुरुजी कृपया पास कर दीजिए। मेरी शादी होने वाली है। पास हो जाऊंगी तो ससुराल में लाज बच जाएगी। एक अन्य परीक्षार्थी ने उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि कृपया मुझे पास कर दें। एक हाथ से दिव्यांग हूं। पिता का देहांत हो चुका है। मुझे पास नहीं करेंगे तो कॅरियर खराब हो जाएगा। कॉपी में ऐसी बातों के लिखने पर शिक्षक आपस में चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। शहर में मूल्यांकन के लिए तीन केंद्र बनाए गए है। सोमवार को कुल 15718 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 703 परीक्षक गैर हाजिर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्रूर इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। पीबीएएस इंटर कॉलेज और सरस्वती इंटर कॉलेज में मूल्यांकन किया गया। सरस्वती इंटर कॉलेज में 12205 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 326 परीक्षक अनुपस्थित रहे। पीबीएएस इंटर कॉलेज में 3513 उत्तर पुस्तिकाओें का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 377 परीक्षक गैरहाजिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed