Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stone pelting on protesting abuses mother daughter injured

Hathras News: गाली-गलौज का विरोध करने पर पथराव, मां और बेटी घायल

Sat, 28 Jan 2023 07:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2023 07:00 AM IST
सार

चंदपा क्षेत्र के गांव पत्ती गढ़ी में गांव के ही रहने वाले कुछ युवकों द्वारा शराब पीकर अभद्रता की जाती है। कुछ युवक शराब पीकर आए और गाली गलौज करने लगे। इस बात का विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। जिसमें मां-बेटी घायल हो गईं।

विज्ञापन
Stone pelting on protesting abuses mother daughter injured
पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पत्ती गढ़ी में शराबियों की गाली-गलौज का विरोध करना मां-बेटी को भारी पड़ गया। गुस्साए शराबियों ने उनके ऊपर पथराव कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गईं। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने घायल मां बेटी का जिला अस्पताल में उपचार कराया।

विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र के गांव पत्ती गढ़ी निवासी अंजू का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले कुछ युवकों द्वारा आए दिन उसके साथ शराब पीकर अभद्रता की जाती है। शुक्रवार की देर शाम को भी कुछ युवक शराब पीकर आए और गाली गलौज करने लगे। इस बात का विरोध करने पर आरोपियों ने अंजू के घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


पथराव में अंजू और उसकी 12 साल की बेटी पायल घायल हो गई। इस मामले की शिकायत लेकर अंजू पुलिस के पास पहुंची। जिस पर पुलिस ने घायल मां-बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed