{"_id":"67d5c0dfa7815f4c86008aa4","slug":"stone-pelting-in-dispute-over-pavement-12-challaned-for-disturbing-peace-hathras-news-c-63-1-sali1025-102753-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खड़ंजे के विवाद में पथराव, 12 का शांति भंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खड़ंजे के विवाद में पथराव, 12 का शांति भंग में चालान
Sat, 15 Mar 2025 11:33 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली के गांव दौकेली में शनिवार की सुबह खड़ंजे के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों तरफ से हुए पथराव में दो महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने 12 लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
गांव में सड़क के ऊपर लगाए गए खड़ंजे पर कुछ लोगों ने आपत्ति की। इसको लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने छतों से एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
प्रदीप, प्रशांत निवासी गांव नगला गुलाबी, मोहित निवासी गांव बरामई, गौरव निवासी दादों अलीगढ़, अमन निवासी गांव नगरिया पट्टी देवरी, अखिलेश व सोनू निवासी गांव करारमई, खेमराज, खेमकरण, कुलदीप, चंद्रपाल व पंकज कुमार निवासी गांव दौकेली को शांति भंग के अंदेशे में गिरफ्तार कर इनका चालान किया गया है। पत्थर लगने से महिला गुंजन व प्रीति घायल हो गईं। इनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।