फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   stolen from shop after cutting wall

खाद बीज की दुकान की दीवार काटकर लाखों की चोरी

Fri, 20 Nov 2020 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
stolen from shop after cutting wall
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में अलीगढ़ रोड स्थित खाद-बीज की दुकान की दीवार काटकर चोर करीब तीन लाख रुपये पार कर ले गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें एक बदमाश गल्ले से रुपये निकालते हुए साफ दिख रहा है। पुलिस इस मामले की खोजबीन में जुट गई है।

कोतवाली सदर इलाके की डाकखाने वाली गली निवासी आवास कुमार शर्मा पुत्र सुरेशचंद्र शर्मा की अलीगढ़ रोड पर लक्ष्मी खाद बीज भंडार के नाम से खाद व बीज की दुकान है। बुधवार की देर रात चोरों ने दुकान के बराबर की दुकान की छत पर चढ़ कर दुकान की दीवार काट ली। एक बदमाश दुकान के अंदर घुसा और गल्ले में रखे करीब तीन लाख रुपये पार कर ले गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई तो दुकान मालिक के होश उड़ गए। गल्ला देखा तो उसमें से रुपये गायब थे। एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

चोरी के बाद खाद की दुकान के बाहर लगी भीड़।

चोरी के बाद खाद की दुकान के बाहर लगी भीड़।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed