{"_id":"652030731efcfc2b7604eb04","slug":"stir-due-to-fire-in-the-house-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घर में आग लगने से मचा हड़कंप, सामान जलकर राख, कमरे की दीवार में पड़ी दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घर में आग लगने से मचा हड़कंप, सामान जलकर राख, कमरे की दीवार में पड़ी दरार
Fri, 06 Oct 2023 09:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Oct 2023 09:36 PM IST
सार
गोपाल निवासी संतोषी माता गली मुरसान दिमाग से कमजोर है। यह गली मोहल्ले के कूड़े करकट को उठाकर घर में जमा कर लेता है। शुक्रवार की दोपहर को अचानक अज्ञात कारणों से घर में भर रहे कूड़े करकट में आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों द्वारा मुरसान पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में कस्बा मुरसान की संतोषी माता गली स्थित एक घर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जिस मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आग लगने से कमरे में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया और कमरे की दीवार में दरार पड़ गई है। जिसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और पानी डालकर आग बझाई गई।
विज्ञापन
बताया गया है कि गोपाल निवासी संतोषी माता गली मुरसान दिमाग से कमजोर है। यह गली मोहल्ले के कूड़े करकट को उठाकर घर में जमा कर लेता है। शुक्रवार की दोपहर को अचानक अज्ञात कारणों से घर में भर रहे कूड़े करकट में आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों द्वारा मुरसान पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर पानी से आग को शांत किया। वहीं लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति आये दिन घर के कूड़े करकट में आग लगाता रहता है। जिससे पड़ोसियों को हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन