फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sticks run over buffalo tying, police run away due to two communities

भैंस बांधने को लेकर चले लाठी-डंडे, मामला दो समुदायों को होने के कारण दौड़ी पुलिस

Sat, 05 Oct 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sticks run over buffalo tying, police run away due to two communities
भैंस बांधने को लेकर दो समुदायों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

कोतवाली मुरसान के गांव हड़ेला में भैंस बांधने को लेकर हुआ विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान के गांव हड़ेला में भैंस बांधने को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। दोनों समुदायों के बीच का मामला होने के कारण सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत गांव पहुंच गई।
मुरसान क्षेत्र के गांव हड़ेला निवासी मानसिंह अपने घर के सामने भैंस को बांध रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग आए और भैंस बांधने का विरोध करने लगे। इसी बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। आरोप है कि दूसरे समुदाय के तीन लोगों ने मान सिंह की भैंस खोल दी और उसे पीटने लगे। मारपीट की जानकारी होने पर मानसिंह के परिवार की आशा और गुलाब सिंह भी आ गए। उनके आते ही आरोपियों ने चाकू से हमला बोल दिय
विज्ञापन

ा। जिससे मान सिंह घायल हो गया। उसके बाद तीनों युवकों ने अपने अन्य परिवार के लोगों के साथ मिलकर पथराव कर दिया। इसमें गांव में भगदड़ मच गई। पथराव में मान सिंह, आशा, गुलाब सिंह, मोहित व अन्य लोग घायल हो गए। सीओ योगेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की पूरी जानकारी ली। एसएचओ सत्यप्रकाश ने बताया कि आशा देवी पत्नी गुलाब सिंह की तहरीर के आधार पर चांद खां, आंशू, अशरफ और कल्लो देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed