फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sticks run after dispute among children, seven injured

बच्चों में विवाद के बाद चले लाठी डंडे, सात घायल

Sat, 19 Oct 2019 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sticks run after dispute among children, seven injured
बच्चों में विवाद में चले लाठी-डंडे, सात लोग घायल
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार की रात को हुआ विवाद
पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों का जिला अस्पताल में कराया इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
शहर के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार की देरारात को कुछ युवक आपस में बात कर रहे थी। इस बीच उनमें किसी पुरानी बात को लेकर नोक-झोंक होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। यहां पर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के टिंकू, कमल सिंह, संजय, विमल पुत्रगण राकेश और अनीता पत्नी सुरेश घायल हो गए। दूसरे पक्ष के सत्यप्रकाश, भगवान सिंह पुत्रगण लेखराज भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों ही पक्ष मारपीट के मामले में एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed