फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   STF to interrogate teacher teachers

एसटीएफ करेगी टर्मीनेट किए गए शिक्षक-शिक्षिकाओं से पूछताछ

Fri, 26 Jul 2019 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
STF to interrogate teacher teachers
एसटीएफ करेगी बर्खास्त शिक्षक-शिक्षिकाओं से पूछताछ
विज्ञापन

एसटीएफ की टीम ने बर्खास्त शिक्षकों के नाम और मोबाइल नंबर लिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग से बर्खास्त शिक्षक-शिक्षिकाओं से एसटीएफ पूछताछ करेगी। बीएसए दफ्तर पहुंची एसटीएफ ने बर्खास्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम-पते और मोबाइल नंबर लिए, ताकि पूछताछ में फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के सुराग मिल सके।
2004-05 में डॉ. भीमराव आंबेडर विश्वविद्यालय से बीएड की पढ़ाई कर शिक्षक बनने वालों की जांच एसआईटी कर रही है। जिसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने जिले भर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 64 शिक्षक-शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया। इन शिक्षकों का डाटा लेने के लिए गुरुवार को एसटीएफ की टीम बीएसए दफ्तर पहुंची। टीम यहां पर करीब तीन घंटे तक रुकी।
विज्ञापन

बीएसए से भी बीएड की फर्जी व टेम्पर्ड मार्कशीट वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के बारे में जानकारी ली। बर्खास्त शिक्षक-शिक्षिकाओं से एसटीएफ की टीम पूछताछ करेगी। पूछताछ में फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के सरगना के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। ताकि फर्जी मार्कशीट वाले और शिक्षक-शिक्षिकाओं के बारे में जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बर्खास्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम, पते और मोबाइल नंबर आदि के बारे में जानकारी करने के लिए एसटीएफ की टीम आई है। उनके द्वारा मांगी गई सारी जानकारी दे दी गई है। ये लोग शिक्षक-शिक्षिकाओं से फर्जी मार्कशीट के बारे में पूछताछ करेंगे।
-हरीशचंद्र, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed