फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Steeped in devotion to the Divine threshold of Brij

देवी की भक्ति में डूबी बृज की देहरी

Thu, 14 Apr 2016 11:19 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Steeped in devotion to the Divine threshold of Brij
बांस मंडी में अष्ठमी के दिन प्रसाद वितरित करते भक्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। चैत्र नवरात्र के मौके पर गुरुवार को शहर में दुर्गाष्टमी की धूम रही। शहर और ग्रामीण  देहात क्षेत्रों में माता महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी पूजन के बाद कुछ घरों में कन्या-लांगुरा जिमाए गए। कन्या-लांगुराओं को दक्षिणा के अलावा कपड़े आदि भी दिए गए। देर रात तक दंडौती लगाने वाले भक्तों की भीड़ लगी हुई थी। 
विज्ञापन


मुरसान गेट बौहरे वाली देवी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर सड़क के किनारे लोगों ने शिविर बनाकर प्रसाद वितरण किया। भक्तों ने जल सेवा करने के लिए पानी की प्याऊ भी लगाई। शिविर में मां की मनोहारी झांकियां बनाई गई थीं। दंडौती परिक्रमा कर रहे भक्तों को चाय, पानी, बिस्कुट और खीर आदि का प्रसाद दिया जा रहा था। किला गेट पथवारी देवी मंदिर से भी भारी संख्या में भक्तों ने बौहरे वाली देवी के लिए दंडवत परिक्रमा लगाई। अष्टमी पर शहर भर के देवी मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। भोर की पहली किरण से ही देवी मंदिरों पर जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। रात को मंदिरों में देवी प्रतिमाओं के मनोहारी शृंगार किए गए, जिनके दर्शनों के लिए देर रात तक भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई थी। 
विज्ञापन


माता रानी के मनोहारी डोला निकाले
हाथरस। दुर्गाष्टमी के मौके पर शहर भर से मुरसान गेट स्थित बौहरे वाली देवी मंदिर के लिए माता रानी के डोला निकालने की भी प्रथा है। शहर के विभिन्न स्थानों से भक्तों ने बैंड-बाजे और साउंड लगाकर माता रानी के डोले निकाले। डोलों पर आकर्षक विद्युत सजावट, माता रानी की मनोहारी झांकी लगी हुई थी। डोलों में बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए साथ चल रहे थे। कई स्थानों का डोला शोभायात्रा का आरती उतार कर स्वागत किया गया। जगह-जगह प्रसादी का भी वितरण हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर भर में हुआ काली प्रदर्शन
हाथरस। दुर्गाष्टमी के मौके पर शहर के कई स्थानों से काली प्रदर्शन भी निकाले गए। काली प्रदर्शन शहर के विभिन्न बाजारों में होते हुए मुरसान गेट स्थित बौहरे वाली देवी मंदिर पर पहुंचे। काली प्रदर्शन के लिए लोग काली के साथ जय हो-जय हो करते हुए साथ चल रहे थे। काली के स्वरूप की जगह-जगह आरती उतारी गई। -----


देवी मंदिरों पर उमड़ी भक्तों की भीड़
हाथरस। हाथरस की कुल देवी मां हाथुरसी, चामड़ गेट पर मां चामुंडा देवी, तालाब चौराहा पर मां मसानी देवी, खाती खाना में शीतला माता, मुरसान गेट स्थित बौहरे वाली देवी, रमनपुर स्थित मां चामुंडा देवी, किला गेट पर पथरवारी देवी, मधुगढ़ी स्थित पथवारी माता, चिंताहरण महादेव पर केला व चामुंडा देवी, कन्या गुरूकुल के सामने कंकाली देवी, मुरसान गेट पर मां वाराही देवी, बिसाना में मां तारागढ़ देवी, मुरसान में पीपल वाली माता, सहपऊ में मां भद्रकाली और मां कादिराबाद वाली मंदिरों पर देवी भक्तों की भारी भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed